अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ऑर्डर और डिलीवरी
शिपिंग का शुल्क कितना है?
पूरे भारत में हर ऑर्डर पर शिपिंग मुफ़्त है।
मेरा ऑर्डर कब तक पहुँचेगा?
ऑर्डर 1 कार्यदिवस में भेजा जाता है और आमतौर पर 3–7 कार्यदिवस में पहुँच जाता है। अनुमानित तारीख जानने के लिए उत्पाद पेज पर अपना पिनकोड डालें। विस्तार से जानने के लिए शिपिंग नीति देखें।
अपना ऑर्डर कैसे ट्रैक करें?
ऑर्डर भेजते ही ट्रैकिंग लिंक SMS/ईमेल पर आ जाता है। आप ऑर्डर ट्रैक करें पेज से भी स्टेटस देख सकते हैं।
क्या कैश ऑन डिलीवरी उपलब्ध है?
हाँ, चेकआउट पर कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प उपलब्ध है।
उत्पाद
एक पैक में क्या आता है?
24 प्राकृतिक हवन कप और 1 स्टैंड/थाली।
एक पैक कितने दिन चलेगा?
रोज़ एक हवन करें तो 24 दिन, यानी लगभग एक महीना।
क्या इसमें परफ़्यूम या केमिकल है?
नहीं। सुगंध सिर्फ़ प्राकृतिक चीज़ों से आती है: देसी घी, गुग्गल, लोबान, कपूर और हवन सामग्री।
क्या इससे ज़्यादा धुआँ होता है?
उतना ही जितना एक छोटे हवन में होता है। हवादार जगह पर जलाएँ।
क्या रोज़ इस्तेमाल कर सकते हैं?
हाँ। यह रोज़ की पूजा, आरती और ध्यान के लिए ही बना है।
इसे कैसे जलाएँ?
कप को बॉक्स में आए स्टैंड या थाली पर रखें, ऊपरी किनारे को माचिस या दीये से जलाएँ, और लौ आने पर हल्के से फूँककर बुझा दें। कप धीरे-धीरे सुलगता रहेगा और घर में हवन की सुगंध फैल जाएगी।
वापसी और भुगतान
सामान टूटा या गलत आए तो?
डिलीवरी के 48 घंटे के अंदर अनबॉक्सिंग वीडियो के साथ mangalhavan@gmail.com पर ईमेल करें। हम मुफ़्त में बदलकर भेजेंगे। विवरण: वापसी और रिफ़ंड नीति।
ऑर्डर कैसे रद्द करें?
डिस्पैच से पहले ईमेल करके रद्द करें, पूरा रिफ़ंड मिलेगा।
क्या भुगतान सुरक्षित है?
हाँ। सभी भुगतान Shopify के सुरक्षित चेकआउट से होते हैं। हम आपके कार्ड की जानकारी कभी सेव नहीं करते।
कोई और सवाल? हमसे संपर्क करें।